कूलर कितने वाट का होता है कूलर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए

कूलर कितने वाट का होता है कूलर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए : आज हर घर में एक से दो Cooler बड़े ही आसानी से मिल जाते हैं क्योंकि कूलर की बिजली की खपत और Cooler की कीमत एक एयर कंडीशनर के मुकाबले बहुत ही कम होती है। इसीलिए लगभग हर घर में हमें Cooler देखने को मिलता है। लेकिन कूलर लेने से पहले अगर आप कूलर के बारे में यह पता कर लें कि कूलर कितनी बिजली की खपत करता है या एक कूलर कितनी बिजली खाता है, तो आप उसे इनवर्टर पर भी चला सकते हैं।
गर्मियों में हर जगह हमें पावर कट की दिक्कत होती है। इसीलिए अगर आप पावर कट के दौरान भी कूलर को अपने इनवर्टर पर चलाना चाहते हैं, तो आपको कम से कम पावर खपत करने वाला कूलर लेना होगा ताकि आप ज्यादा से ज्यादा समय तक अपने इनवर्टर पर उसे चला पाएं। इसके अलावा, अगर आप सोलर पैनल की मदद से कूलर को चलाना चाहते हैं, तो आपको पहले पता होना चाहिए कि कूलर 1 दिन में कितनी बिजली खाता है।
Symphony कूलर कितने वाट का होता है
मार्केट में हमें बहुत ही अलग-अलग आकार के कूलर देखने को मिलते हैं, जिनके अंदर अलग-अलग पावर कंजम्पशन वाली मोटर लगी होती है। अगर हम सबसे छोटे कूलर की बात करें, तो आपको लगभग 150W की मोटर वाला कूलर मिलेगा, जिसे अगर आप 10 घंटे चलाते हैं, तो वह लगभग डेढ़ यूनिट बिजली का उपयोग करेगा।
अगर आप इस कूलर को एक 150Ah की बैटरी पर चलाना चाहते हैं, तो यह कूलर लगभग 6 घंटे एक बैटरी पर चल सकता है। लेकिन इस तरह के कूलर का उपयोग बहुत ही कम किया जाता है क्योंकि यह छोटे रूम या छोटी दुकान के लिए सही रहता है। ज्यादातर घरों में बड़े कूलर का उपयोग किया जाता है, जो कि लगभग 250W की बिजली खाता है। इस कूलर को 10 घंटे चलाने पर यह 2.5 यूनिट बिजली की खपत करेगा।
भारत की सबसे बड़ी बैटरी Eastman 400Ah Battery Price
Cooler Motor Kitne Watt Ka Hota Hai
अगर आप 250W के कूलर को लगभग 20 घंटे तक चलाते हैं, तो यह 5 यूनिट बिजली की खपत करेगा। तो एयर कंडीशनर के मुकाबले कूलर बहुत ही कम बिजली की खपत करता है।
इसके अलावा, मार्केट में आपको 750W की पावर कंजम्पशन वाले बड़े कूलर भी मिल जाएंगे, जिनका उपयोग बड़े हॉल या आउटडोर में चलाने के लिए किया जाता है। अगर इस कूलर को आप 10 घंटे चलाएंगे, तो यह 7.5 यूनिट बिजली की खपत करेगा।
Cooler Ki Motor Kitne Watt Ka Hota Hai
जैसा कि ऊपर बताया गया है, कूलर हमें अलग-अलग वाट में देखने को मिलते हैं। लेकिन कूलर कितने वाट बिजली खाएगा, यह उसकी मोटर पर निर्भर करता है, साथ ही उसके आकार पर भी निर्भर करता है। अगर आप 40~50 लीटर कैपेसिटी वाला कूलर लेते हैं, तो वह आपको लगभग 100W~150W तक की मोटर के साथ मिल जाता है।
अगर आप 80~100 लीटर कैपेसिटी वाला कूलर लेंगे, तो वह आपको लगभग 200W~250W तक की मोटर के साथ में मिलेगा। इसी प्रकार, अगर आप 200~250 लीटर कैपेसिटी वाला कूलर लेंगे, तो वह आपको 500W750W तक की मोटर के साथ मिलेगा।
जितनी बड़ी मोटर वाला कूलर आप लेंगे, वह उतनी दूर तक और ज्यादा हवा फेंकेगा। यानी कि आप ज्यादा बड़ी मोटर वाले कूलर का उपयोग ज्यादा बड़े कमरे के लिए करेंगे।
कूलर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए
कूलर को हम कभी भी सीधे सोलर पैनल से नहीं चला सकते। अगर आप DC कूलर का उपयोग करते हैं, तो इस सोलर पैनल से चलाने के लिए आपको एक बैटरी और सोलर चार्ज कंट्रोलर की आवश्यकता होगी। अगर आप AC कूलर को सोलर पैनल पर चलाना चाहते हैं, तो आपको सोलर इनवर्टर और बैटरी की आवश्यकता होगी।
अगर आपके घर में 250W पावर कंजम्पशन वाला कूलर है, जिसे आप लगभग 10 घंटे चलाते हैं, जिससे वह 2.5 यूनिट बिजली खाता है, तो 2.5 यूनिट बिजली सोलर पैनल से लेने के लिए आपको 330W के दो सोलर पैनल लगाने होंगे। अगर आप बड़ा सोलर पैनल लगाना चाहते हैं, तो एक 575W का सोलर पैनल भी लगा सकते हैं।
इसी प्रकार, अगर आपके घर में एक से ज्यादा कूलर हैं या ज्यादा पावर कंजम्पशन वाले कूलर हैं, तो आपको सबसे पहले उन कूलरों की 24 घंटे की बिजली की खपत पता करनी होगी।
अगर आपका कूलर 24 घंटे में 4 यूनिट बिजली का उपयोग करता है, तो आपको 1 किलोवाट के सोलर पैनल की आवश्यकता होगी। अगर कूलर 24 घंटे में 8 से 10 यूनिट बिजली का उपयोग करता है, तो आपको 2 किलोवाट के सोलर पैनल की आवश्यकता होगी।
सबसे कम बिजली खाने वाला कूलर
Kam Bijli Khane Wala Cooler: अगर आप अपने घर के लिए सबसे कम बिजली खाने वाला कूलर लेना चाहते हैं, तो BLDC मोटर वाला कूलर लेना होगा। मार्केट में आपको 85W तक की बिजली खपत करने वाले BLDC कूलर मिल जाएंगे, लेकिन इनकी कीमत AC कूलर के मुकाबले काफी ज्यादा होती है।
इसीलिए इन कूलरों का उपयोग आप तभी करें जब आपको हर दिन कूलर लगभग 20 घंटे तक चलाना पड़े। क्योंकि BLDC मोटर वाले कूलर लंबे समय तक चलेंगे, तभी आपकी ज्यादा पैसे की बचत होगी।
क्या इनवर्टर से कूलर चला सकते हैं
वैसे तो हम किसी भी इनवर्टर पर कूलर को चला सकते हैं क्योंकि ज्यादातर घरों में 250W तक की बिजली खाने वाला कूलर होता है, जिसे आप एक बैटरी वाले इनवर्टर पर भी बड़े ही आसानी से चला सकते हैं। लेकिन यह कूलर कितनी देर चलेगा, यह आपकी बैटरी पर निर्भर करेगा कि आपने इनवर्टर के साथ कितने Ah की बैटरी का उपयोग किया है।
250W वाले कूलर को 150Ah की बैटरी पर आप लगभग चार घंटे तक चला सकते हैं। अगर आपको कूलर 8 से 10 घंटे तक चलाना पड़ता है, तो आपको 150Ah की दो बैटरी लगानी होगी। लेकिन अगर आप सिर्फ दिन में 8 से 10 घंटे कूलर चलाना चाहते हैं, तो 150Ah की एक बैटरी के साथ 200W के दो सोलर पैनल लगाकर एक कूलर को बड़ी ही आसानी से पूरा दिन चला सकते हैं।