UTL 5KW Hybrid Solar Combo with Lithium Batteries – Make Your Home Power-Independent

क्या आप भी बिजली के बढ़े हुए बिल या बार-बार पावर कट से परेशान हैं तो अब आप UTL कंपनी का 5 किलोवाट का हाइब्रिड सोलर कॉम्बो लगा सकते हैं, जो कि स्पेशली भारतीय घरों के लिए ही डिजाइन किया गया है। जहां पर भी बार-बार पावर कट की दिक्कत रहती है, वहां के लिए यह एक बेस्ट कॉम्बो रहने वाला है क्योंकि इसके अंदर आपको 2 लिथियम बैटरी मिलने वाली हैं।
Why This 5KW Hybrid Combo Is Ideal for Your Home
UTL कंपनी में आपको 5kW/48V Hybrid Solar Combo लगभग 3.5 लाख रुपए में मिल जाता है, जिसमें आपको 575W DCR TopCON सोलर पैनल मिलते हैं, जिससे कि इस कॉम्बो को लगाने पर आपको 78,000 रुपए की सब्सिडी भी मिल जाती है, जिससे यह सोलर सेटअप और भी सस्ता हो जाता है।
इस कॉम्बो में आपको Sigma Pro 5kVA/48V rMPPT Hybrid Solar Inverter इनवर्टर मिलेगा, जिस पर 5 साल की वारंटी मिलती है। 575W के नए सोलर पैनल मिलते हैं, जिस पर आपको 27 साल तक की वारंटी मिलती है। और दो लिथियम बैटरी मिलेंगी, जिस पर आपको 5 साल की वारंटी मिलती है। अगर आपको अधिक बैटरी बैकअप की आवश्यकता है तो आप इसमें बैटरी की संख्या बढ़ा सकते हैं।
Solar kit details
Solar Inverter | Sigma Pro 5kVA/48V rMPPT Hybrid Solar Inverter |
Inverter Model | UGE5048 |
Inverter warranty | 5 years |
Solar Panel | 575W DCR TopCON Bi-facial Dual Glass X 9 Nos. |
Solar Panel Performance Warranty | 27 years |
Solar Panel Product Warranty | 10 years |
Battery | 100AH LifePO4 Lithium-ion Battery X 2 Nos. |
Battery Life | 10 Years |
Daily Unit Generation | 20-25 Units Per Day |
Space Required | 270 Sq. Ft. – 315 Sq. Ft. |
Installation Materials | ACDB & DCDB Box Lightning Arrester Earthing Materials HDPE Conduit MC4 Connectors |
UTL सोलर किट में आपको सोलर सिस्टम में लगने वाला हर एक सामान मिलेगा, सिर्फ आपको सोलर स्टैंड और इंस्टॉलेशन का चार्ज अलग से देना होगा, जिससे कि आपके घर की छत पर यह पूरा सोलर सिस्टम लग जाएगा।
इसे लगवाने का फायदा
हाइब्रिड सिस्टम ON Grid और Off Grid दोनों सोलर सिस्टम की तरह काम करता है, इसीलिए आप इस सोलर सिस्टम को लगाकर पावर कट के दौरान घर का लोड चला सकते हैं। और अगर आपका सोलर सिस्टम ज्यादा बिजली बनाता है, तो आप वापस Grid में भेजकर बिजली का बिल जीरो भी कर सकते हैं।
इसके अलावा, इस हाइब्रिड सोलर सिस्टम में लिथियम बैटरी का उपयोग किया गया है, इसीलिए आपको बार-बार बैटरी बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दूसरा, आप इस सोलर सिस्टम पर हेवी लोड भी चला पाएंगे क्योंकि इसमें दो लिथियम बैटरी का उपयोग किया गया है। इसीलिए अगर आप इस सोलर सेटअप पर 1 किलोवाट का लोड चलाते हैं, तो लगभग 10 घंटे के करीब चला पाएंगे। अगर आप 2 किलोवाट का लोड चलाते हैं, तो लगभग 5 घंटे के करीब चला पाएंगे। अगर आप 4 किलोवाट का लोड चलाते हैं, तो लगभग ढाई घंटे के करीब चला पाएंगे।
Can I run an AC with a 5kW Hybrid solar system?
अगर आप एयर कंडीशनर जैसा हेवी लोड इस हाइब्रिड सिस्टम पर चलाना चाहते हैं, तो आप एक टन के दो इनवर्टर एयर कंडीशनर इस पर चला सकते हैं या डेढ़ टन का एक इनवर्टर एयर कंडीशनर के साथ अपने घर का अन्य लोड भी चला सकते हैं। अगर आपका एयर कंडीशनर 10 घंटे में 10 यूनिट बिजली की खपत करता है, तो आप इस हाइब्रिड सिस्टम पर पावर कट के दौरान भी 10 घंटे तक अपना एयर कंडीशनर चला सकते हैं। और सोलर पैनल लगाकर आप दिन में सारा लोड सोलर पैनल से चला सकते हैं।
Is subsidy available for Hybrid solar systems?
अभी भारत सरकार ने हाइब्रिड सोलर सिस्टम पर भी सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। आप इस सोलर कॉम्बो पैक को लगाकर भारत में ₹78,000 की सब्सिडी पा सकते हैं और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में ₹1,08,000 तक की सब्सिडी पा सकते हैं।